| KhbarExpress www.khabarexpress.com |
| RSS | 22 November 2009 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Cartoon | Video News | |
बीकानेर पानी कि चोरी रोकने के लिए नहरी तंत्र संचालन को सूचारू बनाने के लिए मास्टर प्लान लागू किया जायेगा। इस प्लान के अन्तर्गत सभी अभियन्ता सर्किल स्तर पर जाकर नहरी संचालन मे आ रही समस्याओ का पता लगाकर उसकी रिपोर्ट तैयार करेगें और उस रिपोर्ट को १४ नवम्बर से पहले जल संसाधन विभाग को सौपेगे। पत्रकारो से वार्ता में विभाग के प्रमुख शासन सचिव रामलुभैया ने बताया कि इस मास्टर प्लान की मोनिटरिंग मुख्यमंत्री करेगे। उन्होने कहा कि आगामी एक माह मे यह सारा सिस्टम धरातल पर आ जायेगा। उन्होने बताया कि किसानों से संवाद स्थापित करने के लिए अधीक्षण अभियन्ता व अधियाषी अभियन्ता को अपने कार्यालयो म दो घंटे की जन सुनवाई करेगे। इसके अलावा सभागीय मुख्यालयों पर बैठने के निर्दश दिये है। उन्होने कहा कि किसानों को टेलं तक पानी पहुंचाया जायेगा लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी को बक्सा नही जायेगा। सचिव ने पानी चोरी की शिकायतो की बात स्वीकारते हुए कहा कि पानी चोरी की घटनाएं हुई है । ऐसे काश्तकारों के खिलाफ मामले दर्ज किए गये है अब तक १६८ मामले दर्ज किये गये है। पानी चोरी करने वालो की एक साल तक बारी बंद कर दी जायेगी। उन्होने कहा मुख्य अभियन्ता विजीलेंस को वाटर ऑडिट के लिए लगाया गया है नहरी पानी की एक एक बूंद का हिसाब रखा जायेगा। हर एक किसान को उसके हक का पानी मिलेगा यह सरकार की पहली प्राथमिकता है। इंगानप में खाली पडे पदों मे से १०३ कनिष्ट अभियन्ता व ६३ सहायक अभियन्ताओं के पद भर दिए गये है। सिचाई विभाग से प्रतिनियुर्त पर दूसरे विभागे के अभियन्ताओं को भी वापस बुला लिया गया है। अगर ऐसें अभियन्ता ज्पाइन नही करने पर उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। किसानों की मुख्य समस्याऐं टेल तक पानी नही पहूंचना, पानी की चोरी होना, नहरो में सिल्ट व पेड होना, किसानो से संवाद का अभाव तथा अभियन्ताओं दवारा नहरी क्षेत्र का दौरा न करना है।
|
Top Story of The Day
Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| PelagianDictionary.com
| hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares