बीकानेर, दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन दिनभर श्रेष्ठ है। बीकानेर में गौधुली बेला में पूजन करने का रिवाज है। बीकानेर क गणेश पंचांग कर्ता पंडित राजेन्द्र किराडु के अनुसार व्यापारी वर्ग लक्ष्मी पूजन गौधुली बेला में करना श्रेष्ठ मानते है। इस पूजन से लक्ष्मी की बढोतरी होती है। उन्होनें लक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ समय गौधुली बेला शाम चार बजकर छतीस मिनट से छह बजकर दो मिनट तक स्थिर, वृषभ लग्न में शाम सात बजकर अडतीस मिनट से नौ बजकर अडतीस मिनट तक स्थिर, सिहं लग्न रात्री दो बजकर आठ मिनट से चार बजकर छतीस मिनट तक लक्ष्मी पूजन श्रेष्ठ समय बताया है। इस दिन कई जगहों पर सुबह पूजन किया जाता है। बम्बई, कलकता आदि जगहों पर इसके लिए प्रातः काल नौ बजकर दो मिनट से ग्यारह बजकर उन्नीस मिनट तक श्रेष्ठ समय है। उन्होनें बताया कि अगर दीपावली मंगलवार व शनिवार को होती तो शास्त्रों के अनुसार अमंगलकारी मानी जाती है। इसमें अग्नि एवं भूकम्प जैसी घटनाओं की विपदा बनी रहती है। इसके लिए शिव का पूजन करना चाहिए।
लग्न समय प्रातःकाल सुबह 9:02 से 11:19 बजे तक
गौधुली बेला शाम 4:36 से 6:02 बजे तक
स्थिर वृषभ लग्न शाम 7:38 से 9:38 बजे तक
स्थिर सिहं लग्न रात्री 2:08 से 4:36 बजे तक
ABC Amber ICL Converter is an advanced tool to extract icons from your ICL (Icon Library) files and convert them to any graphics format you wish (BMP, WMF, EMF, ICO, JPG, GIF, PNG, TIFF, PCX, PCC, DCX, PBM, PGM, PPM, TGA, etc).