ऑटो रिक्शा का चक्का जाम 28 को
बीकानेर, देश व्यापी केन्द्रीय श्रम संघों के आहवान पर होनी वाली आम हडताल में भामस से संबध ऑटो रिक्शा का चक्का जाम 28 फरवरी को होगा। यह निर्णय भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध तिपहिया वाहन चालक संघ की बैठक में लिया गया। नारायण दास छंगाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महामंत्री गोपी किशन गहलोत ने कहा कि 28 फरवरी का होने वाली आम हडताल में ऑटो रिक्शा का चक्का भी जाम किया जायेगा। देश में हो रही श्रमिकों की उपेक्षा, श्रमिक हितों पर कुठाराघात, ठेका प्रथा को बढावा आदी से देश का श्रमिक वर्ग आहत है। प्रदेश मंत्री भूपेन्द्र रूस्तगी के अनुसार श्रमिक, श्रमिक संघ 28 फरवरी को हक के लिये पूर्ण रूप से हडताल पर रहेंगे। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष गोरधन भाटी, उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह, मंत्री भोजराज, दाऊलाल हर्ष सहित श्रमिक नेताओं ने संबोधित किया।