चित्रकार जोशी और मूर्तिकार शर्मा शिल्पगुरू 2006 पुरस्कार से सम्मानित
राजस्थान के प्रसिद्ध फड चित्रकार पद्मश्री श्रीलाल जोशी और प्रसिद्ध मूर्तिकार पंडित लल्लू प्रसाद शर्मा शिल्पगुरू 2006 पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली, राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने राजस्थान के प्रसिद्ध फड चित्रकार भीलवाडा निवासी पद्मश्री श्रीलाल जोशी और जयपुर निवासी प्रसिद्ध मूर्तिकार लल्लू प्रसाद शर्मा को वर्ष 2006 के शिल्पगुरू पुरूस्कार से सम्मानित किया।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति ने यह पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार भारत सरकार के वस्त्रा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया है।
इस सम्मान के तहत राष्ट्रपति ने पद्मश्री श्रीलाल जोशी एंव लल्लू प्रसाद शर्मा प्रत्येक क सात लाख पचास हजार रूपये की नगद राशि, ताम्रपत्रा स्वर्ण पदक और शॅाल प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में राजस्थान के भीलवाडा निवासी कल्याण जोशी और गोपाल जोशी को भी राष्ट्रीय श्रेष्ठता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय वस्त्र मंत्री शंकर सिंह वाघेला भी उपस्थित थे।