बीकानेर। अभिनेता आमिर खान ने अपने कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयतेञ में कन्या भ्रूण हत्या से सम्बंधित समाज की जो सच्चाई हम सबके सामने पेश की है। वो बहुत ही दुखद है लेकिन आमिर ने जिस तरह इसे हम सबके सामने पहुंचाया वो बहुत ही काबिले तारीफ है इसी तरह दिल और दिमाग को झकझोर देने वाली समाज की सच्चाई को पेश करने वाला धारावाहिक है ‘कुल की ज्योति कन्याञ. जिसकी पहली कडी पसारित होगी 7 जून को दूरदर्शन पर दोपहर 12 बजे. इसके बाद यह धारावाहिक हर सोमवार से शुक्रवार पसारित होगा दूरदर्शन पर दोपहर 12 बजे.धारावाहिक कुल की ज्योति कन्या की कहानी है एक ऐसे इंसान की जो बेटे की चाह में अपनी गर्भवती पत्नी और अपनी दो छोटी बेटियों को घर से निकाल देता है और दूसरी शादी कर लेता है लेकिन बाद में उसकी दूसरी शादी से हुए बेटे ही उसे किस तरह से पताडत करते हैं? आखिर में उसकी वो बेटियाँ ही उसकी देखभाल करती है जिन्हें उसने बचपन में अपने घर से निकाल दिया था और उसे अपनी गलतियों का अहसास होता है कि वो कितना गलत सोचता था जबकि कुल की ज्योति तो कन्या ही होती है.डी एस पोडक्शन पाइवेट लिमिटेड के बैनर में बने इस धारावाहिक के निर्माता दीपक शर्मा, निर्देशक हैं आलोक दीक्षित. धारावाहिक के लेखक हैं पारस जैसवाल. जिन कलाकारों ने इसमें अभिनय किया है उनमे मुख्य हैं अभिनेत्री उपासना सिंह, गजेन्द्र चौहान, आशा सिंह, साहिबा, विजय भाटिया, अमित पचौरी, मल्लिका, मनीष जैन, रमेश गोयल, सुमन गुप्ता, राजेश तिवारी और चारु वाधवा।
|