3372 view
Add Comment
पत्रकारों के वेज बोर्ड के सदस्यों के नामांकन को सरकार की मंजूरी
सरकार ने श्रमजीवी पत्रकारों और गैर-श्रमजीवी पत्रकारों के वेज बोर्डों के दो स्वतंत्र सदस्यों और नियोक्ता संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन सदस्यों के नामांकन को मंजूरी दी है। ये तीन सदस्य दोनों वेज बोर्डों में शमिल रहेंगे। इसके अलावा न्यायमूर्ति डॉ० के. नारायण कुरूप को दोनों बोर्डों के अध्यक्ष के रूप में और श्री के.एम. साहनी भी पूर्णकालिक सदस्य सचिव के रूप में नियक्ति किया गया है। न्यायमूर्ति डॉ० के. नारायण कुरूप केरल उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं और उन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी काम किया है। श्री के.एम. साहनी पूर्व श्रम सचिव हैं।