सीमा सुरक्षा बल प्रांगण में उमंग कार्यक्रम
आयोजन सीमा सुरक्षा बल प्रांगण में किया
बीकानेर। वृक्ष लगाओं बेटी बचाओं, सबको पढ़ाओं इसी नारे के साथ 15 वीं वाहिनी, बीएसएफ वाईफ वेलफेयर एसोसियन द्वारा बल के परिवारों के कल्याण हेतु समर वेकेशन प्रोग्राम ÓउमंगÓ का आयोजन सीमा सुरक्षा बल प्रांगण में किया गया। विगत दो माह से इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा नृत्य, पर्यावरण जानकारी, सामाजिक चेतना, स्व विकाश हेतु विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। उमंग के समापन समारोह में बावा अध्यक्षा श्रीमति राजू मीणा, तनु मोर्दिया, अम्बिका राठौर ने शिरकत की। कार्यक्रम ÓउमंगÓ का संचालन श्रीमति सीमा बगडिय़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में बाल कलाकारों ने मन मोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक पी सी मीणा, भारतीय पुलिस सेवा, उप महानिरीक्षक पियूष मोर्दिया, भारतीय पुलिस सेवा, पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, उप महानिरीक्षक, दिनेश पाल सिंह, कमाण्डेन्ट व रतन लाल बगडिय़ा, कमाण्डेन्ट, 15 वीं वाहिनी सहित 1500 से अधिक बल के कार्मिक व परिवार के सदस्य उपस्थित रहें।