3933 view
Add Comment
न्यास सचिव पर लगाया मनमानी का आरोप
अंबेडकर भवन में सरकारी कामकाज को निपटा
बीकानेर। भाजयुमो के प्रभारी महावीर रांका की अगुवाई में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर न्यास सचिव में मनमानी का आरोप लगाया है। रांका ने अवगत कराया कि न्यास सचिव लंबे समय से कार्यालय में नहीं बैठकर अंबेडकर भवन में सरकारी कामकाज को निपटा रहे है। जबकि आमजन अपने रोजमर्रा के कार्य को लेकर न्यास के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो जाते है। ें उनकी यह कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में प्रतीत होती है। रांका का आरोप है कि लगता है न्यास सचिव की मेहरबानी कुछ खास लोंगो पर ही प्रतीत होती है। ज्ञापन देने वालों में युधिष्ठिर सिंह भाटी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा,गौरव सिंह,ललित गोलछा आदि शामिल थे।