जनगणना के दौरान 49 सवालों की सूची तैयार
बीकानेर जनगणना के लिए 1 मई से 15 जून तक डोर टू डोर अभियान चलेगा। इस दौरान लोगों पर सवालों की बौछार की जाएगी। इसके लिए 49 सवालों की सूची बनाई गई है। 1 मई से मकान सूचीकरण की प्रक्रिया के तहत प्रगणक डोर टू डोर जाएंगे। वे जनगणना निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्र के अनुसार जानकारी एकत्र करेंगे। इस बार जनगणना के अतिरिक्त राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर प्रत्येक परिवार की पहचान संबंधी जानकारी एकत्र की जाएगी। 15 वर्ष के ऊपर प्रत्येक व्यक्ति को विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जाएगा। जनगणना के द्वितीय चरण में फोटो व उंगलियों के लिए निशान लिए जाएंगे। ड्यूटी से बचने बीमारी का बहाना जनगणना कार्य के लिए शिक्षक व अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। ड्यूटी का आदेश मिलते ही कलेक्टोरेट व निगम में नाम कटवाने के लिए कतार लगनी शुरू हो गई है। निगम से मिली जानकारी के कर्मचारियों ने नाम काटने के लिए आवेदन लगातार मिल रहे है, जिनमें कईयों ने मेडिकल प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किए है। हालांकि इसमें फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने वाले कर्मचारियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। विकलांग व रिटायर्ड कर्मियों की लगी ड्यूटी जनगणना के लिए सभी विभागों से सूची मंगाई थी। इसके बाद अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसमें कई विकलांग व रिटायर्ड कर्मचारियों की भी ड्यूटी लग गई है। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारी रिजर्व दल के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने में जुट गए हैं। बजट व कमरा भी नहीं जनगणना के लिए अभी तक अलग से बजट नहीं आया है। इसके लिए विशेष कक्ष की स्थापना भी नहीं की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम चलने के बाद भी कर्मचारियों को सामान नहीं मिल सका है। इससे जनगणना के कार्य में बाधा पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। - होंगे प्रमुख सवाल - मकान के फर्श, दीवार छत में प्रयुक्त सामग्री की जानकारी - परिवार के सदस्यों की संख्या - मुखिया का नाम - कमरों की संख्या - विवाहितों की संख्या - पेयजल का मुख्य श्रोत - प्रकाश व्यवस्था - परिसर के अंदर शौचालय - गंदे पानी की निकासी - बाथरूम व रसोई घर की उपलब्धता - रेडियो, गैस सिलेंडर, टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप, टेलीफोन, मोबाइल, साइकिल, बाइक, कार - बैकिंग सेवा का उपयोग यूनिक कार्ड के लिए अलग प्रश्न - नाम, पता, वैवाहिक स्थिति, मुखिया से संबंध - शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय - पिता, माता व पत्नी का पूरा नाम - जन्म स्थान - राष्ट्रीयता - निवास का पतान49 सवालों की सूची तैयार