भ्रष्टाचार, कालाधन, लाठीचार्ज पर भाजपाइयों ने जताया विरोध
बीकानेर (संवाद)। भ्रष्टाचार, कालाधन और रामलीला मैदान पर सत्याग्रहियों पर की गई अमानवीय कार्यवाही के विरोध में प्रदेश भाजपा करे राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को शहर एवं देहात भाजपा के मंडलों द्वारा यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पुतलों का दहन कर नारेबाजी की गई व विरोध जताया गया। शहर भाजपा के पुराना शहर, नया शहर, जस्सूसर, जूनागढ, गंगाशहर, रानी बाजार मंडल द्वारा अलग अलग स्थानों पर पुतलों का दहन कर विरोध जताया गया। शहर भाजपा अध्यक्ष शशि शर्मा के नेतृत्व में जस्सूसर मंडल द्वारा जस्सूसर गेट पर सोनिया गांधी के पुतले का दहन कर विरोध जताया गया। यहां जे.पी. व्यास, गोपाल गहलोत, कमल सांखला, नीना अरोडा आदि ने नारेबाजी कर विरोध जताया। पुराना शहर मंडल द्वारा नत्थूसर गेट पर सोनिया गांधी के पुतले का दहन किया गया। शर्मा के नेतृत्व में कन्हैयाला जोशी, गेवरचंद जोशी, विजय आचार्य, मदन मोहन, बाबा बटुकनाथ, नंदन जोशी, गोकुल जोशी आदि ने विरोध जताया।
भाजपा रानी बाजार मंडल द्वारा रेल्वे स्टेशन के सामने सोनिया गांधी का पुतला फूंका। मंडल कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार व कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल महामंत्री के के. गौड, राकेश पारीक, शिव सिंह दैया, गंगाविशन विश्नोई, मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा प्रवक्ता ओम राजपुरोहित, युधिष्ठरसिंह भाटी, विजय सिंह चारण, दिनेश वर्मा, रामलाल आचार्य, पुष्पेन्द्र सिंह भाटी आदि उपस्थित थे। भाजपा बीकानेर देहात मंडल द्वारा कलेक्टर कार्यालय समक्ष सोनिया व मनमोहन सिंह के पुतलों का दहन कर विरोध जताया गया। देहात मंडल के पुराराम ढाका के नेतृत्व में कुंभाराम सिद्ध, प्रेमसुख, चंपालाल, मोहन कस्वां, फिरोज खां, जयनारायण, अशोक भाटी, राकेश सवोत्रा, ताराचंद किलानिया आदि ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
केन्द्र सरकार व कांग्रेस की आस्था लोकतंत्र में नहीं - शशि शर्मा
शहर भाजपा अध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार व कांग्रेस पार्टी की लोकतंत्र में आस्थ नहीं है। पुतला दहन के अवसर पर उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में जिस प्रकार वृद्धों महिलाओं बच्चों व सोऐ हुए पर लाठियों बरसाई गई व अश्रु गैस के गोले दागे गये यह संविधान व लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को तोडने वाली कार्यवाही थी।
शहर भाजपा महामंत्री विजय आचार्य ने कहा कि केन्द्र सरकार व कांग्रेस पार्टी लोकशाही को भूल चुकी है। प्रजातंत्र में बर्बरतापूर्वक कार्यवाही करने वाली सरकार ने शासन करने के हक को खो दिया है।