भाजयुमो कार्यकर्ता करेंगे संसद का घेराव
मंहगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में 4 लाख कार्यकर्त्ता पंहुचेगे दिल्ली
बीकानेर, मंहगाई, कालाधन व भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केन्द्र सरकार को घेरने का मानस बना लिया है। भाजयुमो के देशभर से 9 अगस्त को दिल्ली पंहुचने वाले कार्यकर्ता संसद का घेराव कर केन्द्र सरकार की आमजन विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। संसद घेराव के लिए भाजयुमो ने जिला, तहसील, ब्लॉक मण्डल स्तर पर बैठके आयोजित कर 9अगस्त को दिल्ली पंहुचने का आहवान कार्यकर्ताओं से किया जा रहा है। सोमवार को बीकानेर शहर भाजयुमो की बैठक आनन्द निकेतन में हुई। जिसमें भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेडतिया, रेवन्त सिंह व करणी सिंह खीची जोधपुर ने कार्यकताओं की बैठक लेकर 9 अगस्त की रैली व संसद घेराव की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेडतिया के अनुसार संसद घेराव में देशभर से लगभग 4 लाख भाजयुमो कार्यकर्ता दिल्ली पंहुचेगे राजस्थान के प्रत्येक जिले से भी 300-400 कार्यकर्ता संसद घेराव के लिए 8 अगस्त को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। मेडतिया के अनुसार जिला तहसील पर बैठकों के आयोजन का मुख्य उद्धेश्य भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संसद घेराव की सूचना देने के साथ तैयारियों की समीक्षा करना है। भाजयुमो की बैठक म शहर भाजपा अध्यक्ष शशि शर्मा, जिलाध्यक्ष सुखाराम दावा, योगेश श्रीमाली, नंदन जोशी सहित भाजयुमो पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ता आदि शामिल हुए।