सांसद अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत किया
बीकानेर, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाये जाने के बाद आज यहां बीकानेर आगमन पर पार्टी सांसद अर्जुनराम मेघवाल का भाजपा जनों और समर्थकों ने स्वागत किया। सांसद अर्जुनराम मेघवाल का जगह-जगह स्वागत किया और सर्किट हाउस पहुंचने पर तो उनका स्वागत करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सांसद का स्वागत करने के लिये उत्साही पार्टी जनों ने भाजपा जिन्दाबाद के नारें लगये । भाजपा इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। । बाईपास चौराहे पर भी सांसद अर्जुनराम मेघवाल का भाजपा जनों ने उत्साह से स्वागत किया। शहर भाजपा इकाई के सांसद अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत यहां म्यूजियम चौराहे पर किया गया, जहां भाजपा के अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष मुमताज भाटी, शहर भाजपा अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट सुरेश शर्मा नोखा विधायक बिहारी लाल,विभाग उधोग मंडल के मोहन सुराण,मोहन पुनिया,अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के अध्यक्ष अशोक भाटी, भंवर पुरोहित महिला भाजपा शहर अध्यक्ष नीना अरोड़ा के अलावा बड़ी तादाद में भाजपा नेता कार्यकर्ता और पार्षदगण शामिल थे।अपने बीकानेर आगमन पर समर्थकों द्वारा जोश खरोश के साथ किये गये स्वागत से अभिभूत हुए सांसद अर्जुनराम ने सर्किट हाउस में तहेदिल से आभार जताते हुए कहा कि मैं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और पार्टी से जुड़े आम कार्यकर्ताओं का काम करूंगा।