बीकानेर, 22 जून, राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डाॅ बुलाकी दास कल्ला व नगर विकास न्यास के अध्यक्ष मकसूद अहमद सहित बीकानेर शहर जिला काॅंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यषपाल गहलोत ने आज पुष्करणा स्टेडियम क्षेत्र, महात्मा लाली माई पार्क क्षेत्र व ओडो भाटों का बास सहित दषनाम गोस्वामी मौहल्ला क्षेत्र में आम जन से मुलाकात की व आम जन की समस्याएॅं जानी। पुष्करणा स्टेडियम क्षेत्र में यहाॅं के निवासियों ने स्टेडियम के सामने खुले पड़े नाले की समस्या रखी। डाॅ कल्ला सहित नेताओं ने इस नाले का अवलोकन किया और इस नाले को शीघ्र साफ करवाकर बंद करवाने का आष्वासन दिया इसी तरह लाली माई पार्क के विकास की मांग भी स्थानीय निवासियों द्वारा की गई इस पर नगर विकास न्यास के अध्यक्ष मकसूद अहमद ने आष्वासन दिया कि न्यास द्वारा पार्क में कुर्सीयाॅं लगाकर बैठ व्यवस्था शीघ्र कर दी जाएगी। इसी तरह ओड भाट मौहल्ला व दषनाम गोस्वामी मोैहल्ला में भी बिजली पानी की समस्या व सड़क नाली निर्माण की मांग की गई। इस पर डाॅ कल्ला ने अधिकारियों से बात कर शीघ्र समस्याएॅं हल करने का आष्वासन दिया। इस मौके पर भूतपूर्व पार्षद षिव पुरी, पंकज हर्ष, खुषाल व्यास, हरि पारीक सहित वार्ड के कांग्रेसी कार्यकर्ता व नागरिक भी साथ थे।
|