प्रतिभा पाटील बनी भारत की पहली महिला राष्ट्रपति, बीकानेर में रहा जश्न का माहौल
भारत के तेरवीं और प्रथम महिला राष्ट्रपति के तौर पर राजस्थान की निवर्तमान राज्यपाल व महाराष्ट्र की काँग्रेस नेत्री प्रतिभा पाटील ने भारत के उपराष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत को हराकर भारत की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त किया है। भारत की पहली महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर राजस्थान के बीकानेर शहर में भी जश्न का माहौल रहा। प्रतिभा पाटील के पति देवीसिंह शेखावत की भानजी व प्रतिभा पाटील की नातिन के घर पर जश्न का महौल था। वहीं दूसरी तरफ बीकानेर शहर जिला काँग्रेंस कमेटी के कार्यालय में भी जिला काँग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला के नेतृत्व में खुशियाँ मनाई गई।
बीकानेर २१ जुलाई। भारत के तेरवीं और प्रथम महिला राष्ट्रपति के तौर पर राजस्थान की निवर्तमान राज्यपाल व महाराष्ट्र की काँग्रेस नेत्री प्रतिभा पाटील ने भारत के उपराष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत को हराकर भारत की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त किया है। गौरतलब है कि प्रतिभा पाटील यूपीए की उम्मीदवार थी और भैरोसिंह शेखावत निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे और उन्हें एनडीए का पूरा समर्थन प्राप्त था। राजस्थान की प्रतिभा पाटिल ने भैंरोसिंह को लगभग तीन लाख वोटों से हराया। जिसमें प्रतिभा पाटिल को ६ लाख ३८ हजार ११६ वोट मिले। जो कि कुल मत के ६५.८२ प्रतिशत थे। वे २५ जुलाई को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगी।
बीकानेर शहर में भी रहा जश्न का माहौल
भारत की पहली महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर राजस्थान के बीकानेर शहर में भी जश्न का माहौल रहा। प्रतिभा पाटील के पति देवीसिंह शेखावत की भानजी व प्रतिभा पाटील की नातिन के घर पर जश्न का महौल था। देवींसह शेखावत की भानजी भंवरी कंवर का मकान बीकानेर में है और भंवरी कंवर के पति भारत सिंह शेखावत बीकानेर में ही शिक्षा विभाग में कार्यरत है। इनके घर पर आज जश्न का माहौल है। घर पर औरतों ने मंगल गीत गाए और ढोल व ताशों की थाप पर थिरकी भी। घर में मौजूद प्रतिभा पाटील के रिश्तेदारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भारत सिंह के मकान पर भारत सिंह स्वयं व उनके रिश्तेदार महेन्द्रसिंह शेखावत लोगों की बधाईयाँ स्वीकार कर रहे थे। भारत ंसह के घर पर एक दूसरे को गुलाब लगाकर भी बधाईयाँ दी। भंवरी कंवर की पुत्री प्रियंका राठोड भी अपनी दोस्तों से बधाईयाँ ले रही थी।
वहीं दूसरी तरफ बीकानेर शहर जिला काँग्रेंस कमेटी के कार्यालय में भी जिला काँग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला के नेतृत्व में खुशियाँ मनाई गई। यहाँ काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड कर व मिठाईयाँ बाँटकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर नगरपरिषद बीकानेर के सभापति मकसूद अहमद, उप सभापति हारून राठौड, महिला काँग्रेस की प्रदेश महामंत्री सुनीता गौड, पार्षद अंजना खत्री, जिला काँग्रेस के महामंत्री गजेन्द्र साँखला, सचिव सुशील थिरानी, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, सचिव अनवर अजमेरी, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साजिद सुलेमानी, राजीव यूथ कल्ब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, महेन्द्र कल्ला, अशोक सारडा, बिट्ठल बिस्सा सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।