धनवर्षा लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन बीस मार्च से
आचार्य धरणीधर महादेव मंदिर खेल मैदान बीकानेर मे बीस मार्च से उन्तीस मार्च तक महामण्डलेश्वर आशुतोष प्रखर महाराज के सान्निध्य मे धनवर्षा लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन
बीकानेर, आचार्य धरणीधर महादेव मंदिर खेल मैदान बीकानेर मे बीस मार्च से उन्तीस मार्च तक महामण्डलेश्वर आशुतोष प्रखर महाराज के सान्निध्य मे धनवर्षा लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ से दस दिन पूर्व से ही बीस ब्राह्मणों द्वारा लक्ष्मी महामंत्र के एक लाख पच्चीस हजार बार मंत्रजाप संम्पुटित करने के बाद बीस मार्च से पच्चीस यजमानों के साथ तीन सौ ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ आहुति के रूप मे प्रयोग किया जायेगा।
प्रखर महाराज ने खबरएक्सप्रेस.कॉम को जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर क्षेत्र की आर्थिक उन्नति व तथा भ्रष्टाचार मुक्त आदर्श राष्ट्र निर्माणार्थ यह यज्ञ आयोजित किया जा रहा हैं। उन्होने बताया कि इस यज्ञ मे भगवत पाद् आद्य शंकराचार्य विरचित एक लाख पच्चीस हजार धनवर्षा स्तोत्र को श्री सूक्त मंत्रो से सम्पुटित किया करके प्रयोग किया जायेगा। प्रखर महाराज ने बताया कि यज्ञ के दौरान कोलकाता के गोपालशास्त्री द्वारा भागवत कथा का वाचन तथा वृन्दावन के गिरिराज शिव गोविन्द द्वारा कृष्णलीला का आयोजन भी किया जायेगा।
यज्ञ आयोजन समिति प्रखर परोपकार मिशन के रामकिशन आचार्य ने आयोजन सम्बन्धि तैयारियों के बारे मे जानकारी दी। उन्होने कहा बताया कि यज्ञ के सफल आयोजन हेतु तीन समितियों का निर्माण किया गया है जिनमे स्वागत समिति मे मेयर भवानीशंकर शर्मा अध्यक्ष तथा सदस्यों मे डॉ बीडी कल्ला, गोपाल जोशी, देवीसिंह भाटी, पंण्डित घनश्याम शर्मा व नोखा मूलवास के दूलाराम कुलरिया है।