जगद्गुरू ब्रजयात्रा आठ सितम्बर से
बीकानेर वासियों से ब्रज यात्रा मे शामिल होने का दिया आंमत्रण
बीकानेर, जगद्गुरू पंचम पीठाधीश्वर गोस्वामी बल्लभाचार्य महाराज(कामवन वालों) के सानिध्य में जगद्गुरू ब्रजयात्रा २०११ का शुभारम्भ आठ सितम्बर से मथुरा से होगा। पीठाधीश्वर बल्भाचार्य महाराज के अनुसार ब्रज चौरासी कोस दौ सौ बावन किलो मीटर की यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर विश्रामघाट से ब्रजयात्री नियम लेंगे व श्री महाप्रभुजी बैठक के दर्शन, अंतग्रही परिक्रमा के साथ यात्रा शुरू होगी। इकतालिस दिन की ब्रजयात्रा के दौरान ब्रजयात्री मथुरा, मधुबन, कमोदवन, शांतनकुंड, बहुलावन, कुसुम सरोवर, चंद्रसरोवर, जातिपुरा, बहज, बद्री केदारनाथ, घाटा, कामवन, बरसाना, नंदगांव, काकीलावन, कोसी, शेरगढ, चीरगढ बच्छवन वृंदावन लोहवन श्री दाऊजी, श्री गोकुल होते हुए यात्रा अट्ठारह अक्टूबर को पूर्ण होगी। इस दौरान यात्रा के तीर्थों के पडाव स्थल पर प्रतिदिन रासलीला का भी आयोजन किया जायेग।