गणेश मंदिरों में चमक-धमक
पंचकुण्डीय महायज्ञ शुरू
बीकानेर। देवों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जन्मोत्सव आज घरों-मंदिरों में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर घरों में गणेश की पूजा अर्चना की जायेगी।
शहर के गढ़ गणेश, बड़ा गणेश, इक्कीसीया गणेश, आदिगणेश, स्वर्णकार गणेश, मोहता रसायनशाला स्थित गणेश मंदिर सहित अनेक मंदिरों में गणपति के अभिषेक व जन्मोत्सव की आरती संपन्न होगी। मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत सजावट से सजाया गया है। मंदिरों के आगे मेला भरेगा जिसके लिये अस्थाई दुकाने भी लगनी शुरू हो गई। मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया धजाया गया है।
दाऊजी रोड स्थित श्रीआदि गणेश मंदिर में दो दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। विश्व कल्याणार्थ व राज्य में सुख शांति, समृद्धि के लिए किए जा रहे इस पंचकुण्डीय महायज्ञ में पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी जा रही है। मंडल के किशन व्यास ने बताया कि प्रातरू 8 बजे प्रारंभ हुए यज्ञ में यजमान राजेन्द्र व्यास, नंदन जोशी,बद्री माली,गुलाब सोनी,किसान सुथार ने सपत्नीक आहूतियां दे रहे है। दिनभर चलने वाले इस महायज्ञ में 1008 मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी गयी। आयोजन से जुड़े खेमचंद सोनी ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन प्रातरू 4 बजे गजानंद के दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केशर से अभिषेक किया जायेगा। अभिषेक पं. सुनील व्यास व पं विजय श्रीमाली मंत्रोचारण के साथ संपन्न करायेंगे। तत्पश्चात श्रृंगार कर आरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती की जायेगी, जिसमें गणपति के 1101 किलो का प्रसाद व 551 किलो के फलों का भोग लगाया जायेगा। इसके तुरंत बाद यज्ञ की पूर्णाहूति में अनेक श्रद्धालु आहूतियां देंगे।
सायंकाल जागरण किया जायेगा, जिसमें राजेन्द्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, कैलाश पारीक, रामसा व्यास,लक्ष्मीनारायण सहित अनेक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।