विज्ञान महोत्सव का समापन 28 फरवरी को
हीरालाल सौभागमल रामपुरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान महोत्सव
बीकानेर। हीरालाल सौभागमल रामपुरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में 24 फरवरी से 'विज्ञान महोत्सव का आयोजन चल रहा है। महोत्सव का समापन 28 फरवरी को होगा। महोत्सव के प्रथम दिन विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ वर्ग में मुक्ता एंड ग्रुप, राधिका एंड ग्रुप, तेजस्विनी एंड ग्रुप ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ वर्ग में मान्या सुराणा, मुस्कान भंसाली, रेणु शर्मा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में लिया सुराणा, यशस्वी शर्मा व स्नेहा कोचर ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान महोत्सव के तीसरे दिन विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत विज्ञान मॉउल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, करुणा क्लब, समाजोपयोग उत्पादक एवं कार्य विभाग तथा कम्प्यूटर विभाग द्वारा भी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के परियोजना अधिकारी राजेन्द्र राणा ने विज्ञान एवं कम्प्यूटर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जतनलाल दूगड़ तथा हंसराज डागा द्वारा करुणा क्लब प्रदर्शनी व ताराचन्द ्रबोथरा तथा प्रियंका चौधरी द्वारा समाजोपयोग उत्पादक कार्य व समाजसेवा विभाग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। प्रियंका चौधरी शाला की पूर्व छात्रा व खेल मंत्री रही हैं। वर्तमान में लंदन की एक फ्रेंच कम्पनी में एक्ज्युकेटिव एडवाइजर हैं। इस अवसर पर कक्षा 6 से 11 के विद्यार्थियों की विज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। संस्था प्रधान सुरजाराम पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संचालन पूजा झाम्ब व पिंकी खत्री ने किया। विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए प्रदर्शनी का अवलोकन कार्यक्रम 28 फरवरी को रखा गया है।