कैनवास पर उतारे मानव जीवन व प्रकृति के रंग
चित्र कार्यशाला में सात चित्रकारों के चित्र प्रदर्शित
बीकानेर, इंडियन आर्ट यूनियन के तत्वाधान में रविवार को शहर के सात चित्रकारों के चित्रों की प्रदर्शनी बेनीसर बारी के बाहर हर्ष भवन में प्रदर्शित हुई वरिष्ठ चित्रकार सन्नू हर्ष के निर्देशन में प्रदर्शित चित्रों में एक्रोबिक कलर से कैनवास पर परतंत्रतता की छटपटाहट के साथ मानव जीवन व प्रकृति के रंगों को कैनवास पर उतारा। कार्यशाला में प्रदर्शित चित्रों में चित्रकारों ने महिला और बच्चे की निराशा, महिलाओं के दो स्वरूप, खेती करने वाली महिला का श्रम, ऊंट उत्सव का ट्राई एंगिल के द्वारा विशेषताऐं चित्रित, पिजंरे में बंद पक्षी की परतंत्रता आदी को विभिन्न रंगों के माध्यम से कैनवास पर उतारा। जिनकों देख हर कोई प्रभावित हुए बिना नही रह पाया। चित्र कार्यशाला में प्रदर्शित चित्रों में मांडणा चित्रों के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया। कार्यशाला में पेन्टर कैलाश, पेन्टर धर्मा, पेंटर भंवर, पेंटर राम भादाणी, पेंटर महादेव, शिवांगी व पूजा के बनाये चित्रों को प्रदर्शित किया गया। कार्यशाला में प्रदर्शित चित्रों का श्री हर्ष, सरल विशारद, महेन्द्र जोशी, रचना, आदी ने अवलोकन कर चित्रों को साराहा।