फोर्ड ग्राहको के जीवन को समृद्ध बनाने के लिये प्रतिबद्ध-सिंह
फोर्ड इंडिया के 35 स्थानो पर 45 सेल्स- सर्विस आउटलेट्स शुरु
बीकोनर, अपनी ग्राहक केन्दि्रत विस्तार रणनीति के जरिये फोर्ड ने भारत में अपनी स्थिति को और सुदढ बनाते हुये गुरूवार को एक ही दिन में देशव्यापी स्तर पर 35 स्थानों पर 45 सैल्स और सर्विस आऊटलेट्स की स्थापना की। इसी क्रम में जोगिन्दर सिंह अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज, फोर्ड ऐपीऐ ने बीकानेर में फोर्ड के 3 एस शोरूम आर एस फोर्ड का शुभारभ्भ किया। इस अवसर पर जोगिन्दर सिंह ने कहा कि फोर्ड इण्डिया का राष्ट्रव्यापी सेल्स और सर्विस नेटवर्क का 123 नगरो और 230 आउटलेट्स तक विस्तार हो चुका है। मार्च 2010 में फिगों लाँच करने के बाद प्रत्येक दस दिनों में एक डीलरशिप आरभ्भ करते हुये फोर्ड ने ग्राहको से अपनी निकटता बढाई है। 2 वर्षो में सेलस और सर्विस नेटर्वक में 40 फीसदी की वृद्धि हासिल की है। फोर्ड इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष ने कहा कि नई वचनबद्धता के साथ वर्ष 2012 की शुरूआत करते हुये फोर्ड पूरे भारत में अपने ग्राहको के जीवन को सृमद्ध बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि गुरूवार को पूरे देश में उद्घाटित हुये नये सेल्स और सर्विस आउटलेट्स में से 20 पर पूरी तरह से 3 एस शोरूम, सेल्स और सर्विस सुविधायें प्रदान की जायेगी। जबकि 14 सर्विस वर्कशॉप है जो विक्रय पश्चात सेवाओं को समग्रता में उपल्बध कराएगें तथा 11 स्टैडंअलोन सेल्स रिटेल शोरूम है। फोर्ड इंडिया अध्यक्ष ने कहा कि फोर्ड इंडिया अपने वाहनो की बिक्री के पश्चात ग्राहाको को उच्च स्तरीय सर्विस देने तथा उच्च गुणवत्ता व वाजिब कीमतो पर स्पेयर पाट्र्स उपलब्ध करवाने के लिये भी प्रतिबद्ध है।
इन स्थानो पर हुयी सेल्स, सर्विस आउटलेट्स की स्थापना
फोर्ड इंडिया द्वारा भारत में सेल्स और सर्विस नेटवर्क लगातार विस्तार के क्रम में गुरूवार को देश में 35 स्थानो पर 45 सेल्स, सर्विस आउटलेट्स की स्थापना की गयी। फोर्ड इंडिया अध्यक्ष के अनुसार राजस्थान में बीकानेर व अलवर, नई दिल्ली, नोएडा, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, कानपुर, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, राउरकेला, अगरतल्ला, कोलकत्ता, बंगलौर, चेन्नई, कोचिन, कोयम्बटूर, गुलबर्गा, हैदराबाद, बेलगाम, तंजावुर, तिरूपुर, मुम्बई, नवी मुम्बई, गोवा, जबलपुर, इन्दौर, सागर, शोलापुर, भिलाई और जमानगर में नई इकाईयों का शुभारभ्भ हुआ। अध्यक्ष के अनुसार नये उद्घाटित किये गये शो रूम, फोर्ड के वैश्विक मानको पर निर्मित नये ब्रांड 9 रिटेल डीलरशिप है जो वाहन स्वामित्व के अनुभवो को उन्नत बनायेगें और फोर्ड ब्रांड से उपभोक्ता के स्थायी जुडाव को सुनिश्चित करेगे।
फोर्ड के प्रति ग्राहाको का विश्वास बढा
बीकानेर, फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जोगिन्दर सिंह ने कहा है कि फोर्ड अपने उत्पादो की उच्च स्तरीय गुणवत्ता व आधुनिक तकनीक पर ध्यान केन्दि्रत किये है। इससे फोर्ड के प्रति ग्राहाको का विश्वास बढा है। गुरूवार को आर एस फोर्ड के 3 एस शोरूम के उद्घाटन अवसर पर बीकानेर पंहुचे फोर्ड इंडिया अध्यक्ष ने कहा कि फोर्ड अपने वाहनो की बिक्री के साथ साथ बेहतर सर्विस व स्पेयर के माध्यम से लाईफ टाईम तक ग्राहको से जुडे रहने की कार्य करता है। ग्राहकी की संतुष्टि व उच्च स्तरीय तकनीक तथा वाजिब कीमते फोर्ड को अपना विशेष स्थान दिला चुकी है। फोर्ड इंडिया ने ग्राहको के पास जाने की प्रतिबद्धता के क्रम में फोर्ड की 40 प्रतिशत ग्रोथ टियर-2, टियर-3 से हुयी है। फोर्ड के आगामी उत्पादों पर कहा कि फोर्ड अपने ग्राहको के लिये उच्च क्षमता के इंजन, उच्च तकनीकी सुविधाओ में विस्तार के साथ साथ फोर्ड नये वाहनो को बाजार में उतारता रहेगा।