Monday, 25 September 2023

KhabarExpress.com : Local To Global News
  10926 view   Add Comment

रंगोली बनाकर दिया जाएगा मतदान का संदेश

उपखंड मुख्यालय स्तर पर भी रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बीकानेर, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला कलक्ट्रेट परिसर में गुरूवार को सुबह आठ बजे दो स्थानों पर रंगोली बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया जाएगा। 
जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि रंगोली का मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रट परिसर में महाराजा गंगासिंह प्रतिमा के पीछे और गंगाथियेटर के सामने आयोजित किये जाएंगे।  उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रा और कस्बों में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए उपखंड मुख्यालय स्तर पर भी रंगोली कार्यक्रम गुरूवार सुबह आयोजित किए जाएंगे।
जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में महारानी सुदर्शना महाविद्यालय व राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं रंगोली बनाएंगी। इसी तरह तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विद्या निकेतन स्कूल के आगे रंगोली बनाकर मतदान के लिए आमजनों को प्रेरित किया जाएगा।
 
 
 

Share this news

Post your comment