पर्यारण दिवस पर भ्रमण पथ पर पौधरोपण का आयोजन किया गया
बीकानेर जिला पर्यावरण समिति एवं वन मंडल बीकानेर की ओर से वरिष्ठजन भ्रमण पथ पर शनिवार को विश्व पर्यारण दिवस पर वरिष्ठजन भ्रमण पथ पर पौधरोपण गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों, इंजीनियरिंग कॉलेज की नेचर क्लब वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने नीम, पीपल आदि के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वन संरक्षक जेड.ए.खान ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए अधिकाधिक पौध रोपण आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष डॉ.काली चरण माथुर ने कहा कि कोलकाता के बाद बीकानेर अस्थमा रोगियों का दूसरा बडा शहर हो गया है। नेचर क्लब इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा सुश्री गार्गी एं कुमारी सुलोचना ने महिलाओं की पर्यावरण को संतुलित रखने में भूमिका से अवगत करवाया। आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक बी.पी.यादव ने औषधीय पेडों की जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज वन औषधियों से संभव है। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से करवाए गये विकास कार्यों एवं पर्यावरण चेतना से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम स्थल पर पौध वितरण किया गया तथा वन सुरक्षा एवं वन संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निजी व्यक्ति, संस्थाओं व विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व वन सुरक्षा समिति को 500 _500पत्र से सम्मानित किया गया। सहायक वन संरक्षक हनुवंत सिंह राठौड व क्षेत्रीय वन अधिकारी रघुवीर सिंह ने पर्यावरण दिवस का महत्व बताया।