आरती प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

बीकानेर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने बीकानेर भाजपा नेत्री आरती आचार्य को महिला मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है । श्रीमती आचार्य को संगठन ने उनके कार्यो और अनुभवो के आधार पर यह नियुक्ति प्रदान की है ।
आरती आचार्य पूर्व में भाजपा के कई पदों पर रहकर संघठन के लिए कार्य कर चुकी है । प्रदेश संघठन में नियुक्ति को लेकर महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष छाया गुप्ता , प्रेरणा तिवारी , राजेश्वरी उपाध्याय, रश्मि सोनी ,मंजू नायक , वंदना व्यास रुक्मणी स्वामी,अंजू आचार्य , गीता रंगा. सुशीला बोडा, उमा पुरोहित ,अनुराधा रंगा आदि महिला कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त की ।
आरती आचार्य की नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सदस्य गिरिराज आचार्य एवं जस्सूसर मंडल किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने श्रीमती आचार्य के माला पहनाकर अभिनन्दन किया |