पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिन मनाया
केक काटा, धार्मिक स्थलों पर की पूजा-इबादत, वृद्धाश्रम में फल बांटे, गायों को गुड़ खिलाया

बीकानेर, 3 मई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिन मंगलवार को बीकानेर के पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा के निवास पर केक काटकर मनाया गया। शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ताओं ने विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाकर गहलोत की दीर्घायु के लिये पूजा अर्चना व इबादत की। वृद्धाश्रमों में पहुंचकर वृद्धों को फल दिये। गोशाला में जाकर गायों को गुड़ व चारा खिलाया।
इस अवसर पूर्व महापौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य में चहुंमुखी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि गहलोत छात्र जीवन से ही समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे और उन्होंने निरंतर अपने क्षेत्र व राज्य के लोगों के विकास में मदद की। शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सदैव सादगी पूर्ण जीवन जीने में विश्वास करते हैं यही कारण है कि प्रदेश की जनता में वे आज बहुत अधिक लोकप्रिय हैं।
जन्म दिवस समारोह में शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष, महामंत्री अरविन्द मिढ्ढा, पूर्व पार्षद राजेश भोजक पार्षद हजारीराम देवड़ा, पूर्व पार्षद गजानंद शर्मा, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल पुरोहित, होलसेल भण्डार के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र व्यास, कांग्रेसी नेता पे्रमरतन जोशी पट्टू, अमजद अली आदि शामिल रहे। पूर्व महापौर शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के जन्म दिन पर मंगलवार सुबह केक काटने के बाद गजनेर रोड स्थित गौशाला में गायों को गुड़ व चारा खिलाया गया। बाद में प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर में वेद मंत्रोच्चार के साथ भगवान महादेव का दुगधामिभषेक कर गहलोत की दीर्घायु की कामना की गई। उन्होंने बताया कि गहलोत के जन्म दिवस पर मुक्ताप्रसाद नगर स्थित भीम वृद्धाश्रम तथा जयपुर रोड स्थित शांति निवास वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच फल वितरित किए गए। साथ ही व्यास कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर गहलोत की दीर्घायु के लिय अरदास की। जयपुर रोड स्थित चर्च में प्रार्थना की। तेरापंथ भवन में शांति मुनि के सानिध्य में मंगल पाठ किए गए। इस अवसर पर शांति मुनि ने गहलोत को एक नेक इंसान बताया। पूर्व महापौर ने बताया कि गहलोत के जन्म दिवस पर ही कांग्रेसजनों ने नौगजा पीर पर चादर भी चढ़ाई तथा अमन व शांति के लिये दुआ की। हज कमेटी के चेयरमैन युनुस अली पंवार आदि उपस्थित रहे।