Friday, 01 December 2023

KhabarExpress.com : Local To Global News
  8778 view   Add Comment

कॉग्रेस का भ्रष्टाचार, मंहगाई व घोटालों से चोली-दामन का साथ: चतुर्वेदी

शहर भाजपा बैठक मे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी का सम्बोधन

बीकानेर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यच अरूण चतुर्वेदी ने कहा है कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार, कॉग्रेस का महंगाई व कांग्रेस का घोटालों के साथ चोली दामन का साथ है। बुधवार को नत्थुसर गेट स्थित सुरदासाणी बगेची भवन मे शहर भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जब जब कांग्रेस का शासन आया है आमजन दुखी एवं प्रताडित हुआ है व मंहगाई के बोझ तले दबा है। कांग्रेस सरकार के मंत्रियों मे बडे से बडे घोटाले करने की होड मची हुई है। जनता कांग्रेस के शासन को उखाडने तथा भाजपा के सुशासन को लाने को आतुर है। भाजपा पदाधिकारियों को आमजन से जुडी समस्याओं को उठाने, आमजन से जुडने की नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता पार्टी अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए अपनी समस्याओं को पार्टी बैठकों मे रखे। किसी भी पदाधिकारी व पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी से बचे। चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता प्रतिदिन पार्टी के लिए समय निकाले तथा पार्टी पदाधिकारों व कार्यकर्त्ताओं से संवाद कायम रखे। पदाधिकारी कोर ग्रुप का गठन कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करे। पदाधिकारी पार्टी की मजबूती के लिए बैठक करे, नई योजनाऐं बनाये तथा योजनाओं को मूर्तरूप दे। उन्होने कहा कि पार्टी की मजबूजी के लिए बूथ लेवल तक कार्यकर्त्ताओं को जोडना, उनको सक्रिय रखना तथा उनसे संवाद बनाये रखना जरूरी है। बूथ लेवल पर सभी वर्गो के कार्यकर्त्ताओं का प्रतिनिधित्व जरूरी है। इससे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मूखर्जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर जिला कार्य समिति की बैठक का शुभारम्भ किया। बैठक मे प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य, पूर्व विधायक नंदलाल व्यास, वरिष्ठ भाजपा नेता सोमदत्त श्रीमाली, रिखब दास बोडा, शहर भाजपा अध्यक्ष महामंत्री विजय आचार्य सहित बैठक मे शहर भाजपा कार्य समिति के सदस्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य, प्रदेश प्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष, महांमत्री, मोर्चा के अध्यक्ष प्रकोष्ठों के संयोजक, पार्षदगण, नेता प्रतिपक्ष निगम मोहन पूनिया भी उपस्थित थे। बैठक मे शहर भाजपा की और से सुरेश शर्मा ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सहमति से पारित किया गया।

आपसी खींचतान की पीडा हुई उजागर
शहर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक मे शहर भाजपा मे चल रही धडाबंदी व आपसी खींचतान बातों ही बातों मे उजागर हो ही गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष पार्षद ताराचंद किलानीया ने जनसुनवाई के दौरान पार्षदों ने पार्टी की तरफ से उनको सहयोग नही मिलने की पीडा प्रर्दशित करते हुए किलानियां आपसी खींचतान को उजागर कर दी।

पीबीएम, हाईकोर्ट बैंच व तकनीकी वि.वि. प्रस्ताव मे शामिल
शहर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक मे रखे राजनैतिक प्रस्ताव मे पीबीएम अस्पताल की समस्याऐं, मेडिकल कॉलेज को संघटक कॉलेज बनाने का विरोध करने, तकनीकी विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्तावों को भी शामिल किया गया।

Tag

Share this news

Post your comment