Monday, 25 September 2023

KhabarExpress.com : Local To Global News
  4842 view   Add Comment

सर्व ब्राह्मण हेतु निःशुल्क यज्ञोपवित संस्कार आयोजन 15 फरवरी से

सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार पोस्टर विमोचन

सर्व ब्राह्मण हेतु निःशुल्क यज्ञोपवित संस्कार आयोजन 15 फरवरी से

बीकानेर, 15 फरवरी को होने वाले निःशुल्क सर्व ब्राह्मण सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार का पोस्टर विमोचन रत्तानी व्यास बगेची पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित मखन व्यास, पं.  गिरधर, पं. भाया महाराज, पं. महेंद्र, बाबू पनिया के द्वारा  रत्तानी व्यासों की बगेची में किया गया।
पंडित पंकज व आशीष  व्यास ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पुष्करणा ओलम्पिक सावे के उपलक्ष्य में बटुको हेतु निःशुल्क यज्ञोपवित कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे अपना बटुकों का यज्ञोपवित के इच्छुक माता पिता  12 फरवरी है 12 फरवरी तक आवेदन कर सकते है।
विमोचन के अवसर पर कार्यक्रम के आचार्य पंडित प्रह्लाद व्यास ने कहा कि 14 फरवरी गुरुवार को प्रायश्चित कर्म व 15 फरवरी शुक्रवार को यज्ञोपवित संस्कार स्थानीय रत्तानी व्यासों की बगेची धर्म नगर द्वार के बाहर   होगा।
पं ब्रह्मदेव व्यास, पंडित नवरतन छंगाणी से आवेदन फार्म लिया जा सकता है।

Jai Ambey Plywood - Bikaner Hardware Furniture Wholesaler
 

Tag

Share this news

Post your comment