माहेश्वरी सदन ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर मे 100 से अधिक लोगों को मिला लाभ

बीकानेर, 8 अक्टूबर 2025। माहेश्वरी सदन ट्रस्ट और डॉ. लाजपत राय मेहरा न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आज कोठारी रोड स्थित माहेश्वरी सदन परिसर में विशाल निशुल्क थेरपी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों को न्यूरोथेरेपी द्वारा उपचार और परामर्श दिया गया।



न्यूरोथैरेपिस्ट नकुल सिंह राठौड़ ने बताया कि न्यूरोथेरेपी एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है, जिसमें बिना दवा और बिना किसी साइड इफेक्ट के रोगियों का उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पद्धति से सीपी चाइल्ड, ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों सहित विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं का भी विशेष उपचार किया जा सकता है।

भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में घुटनों, जोड़ों और सर्वाइकल पेन से संबंधित मरीज अधिक संख्या में पहुंचे, जिन्हें विशेष थेरपी द्वारा राहत प्रदान की गई। माहेश्वरी सदन ट्रस्ट के सचिव बृजमोहन चांडक ने कहा कि ट्रस्ट हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहता है और आज के शिविर के माध्यम से 100 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना हमारे लिए गर्व की बात है।

शिविर में न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य केंद्र, नत्थूसर बास से नकुल सिंह राठौड़, भानु प्रताप सिंह, आनंद सिंह शेखावत, कृष्ण कुमार और चंचल सेन ने सेवाएं दीं। वहीं माहेश्वरी सदन ट्रस्ट की ओर से बृजमोहन चांडक, सुखदेव राठी, राधेश्याम राठी, मनमोहन चांडक, रमेश चांडक और मधु पारीक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।