स्वदेशी देशप्रेम की साकार अभिव्यक्ति है : दशरथ सिंह

 स्वदेशी देशप्रेम की साकार अभिव्यक्ति है : दशरथ सिंह

बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के साथ-साथ महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी विचार व्यक्त किए गए।


मुख्य वक्ता जिला प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने कहा कि स्वदेशी ही देशप्रेम की साकार अभिव्यक्ति है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान की रूपरेखा रखते हुए बताया कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देते हैं। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि संघ राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी और स्व-जागरण का प्रतीक है तथा अभियान के कार्यक्रम जिला और मंडल स्तर पर निरंतर आयोजित किए जाएंगे।


जिला संयोजक कौशल शर्मा ने होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की, जबकि मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा ने गांधी और शास्त्री के जीवन पर विचार रखे।

कार्यशाला में प्रोमिला गौतम, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, दुष्यंत तंवर, संपत पारीक, राजेंद्र पंवार, दीपक पारीक, सरिता नाहटा, सुनीता हटीला, चंद्र प्रकाश गहलोत, सुशील आचार्य, सोहन चांवरिया, प्रेम गहलोत, देवस्वरूप सिंह, आशा आचार्य, दीपक यादव, सुरेश भसीन, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, निशांत गौड़, स्वाति छाजेड़, अर्जुन कुमावत, संतोष कुमार आचार्य, लोकेश कुमार हेमकार, सुभाष पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।